Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Drug Racket Busted: Medicines Made in Puducherry Supplied Across Multiple Indian States

UP: पुडुचेरी में बनाता था नकली दवा, आगरा तक सप्लाई...7 करोड़ की दवाएं और दो फैक्टरी पकड़ी

Thu, 18 Dec 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 12:24 PM IST
सार

नकली दवाओं के सिंडिकेट से जुड़े बड़े सप्लायर पुडुचेरी के एके राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस उसे पुडुचेरी से ट्रांजिट रिमांड पर आगरा ले आई। कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Fake Drug Racket Busted: Medicines Made in Puducherry Supplied Across Multiple Indian States
नकली दवा और मशीन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 दवा माफिया एके राणा पुडुचेरी में नकली दवा बनाकर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भेजता था। आगरा में भी इसने करोड़ों रुपये की नकली दवाएं खपाई हैं। हे मा मेडिकोज, बंसल मेडिकल एजेंसी समेत 5 फर्माें को भी इसने दवाएं बेची। पुलिस की जांच में इसके राज खुलेंगे।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बीते अगस्त में नामी कंपनियों के नाम की नकली दवा मामले में हे मां मेडिकोज, राधे मेडिकल एजेंसी, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि पॉइंट, ताज मेडिको पर छापा मारकर करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की थीं। जांच में ये दवाएं पुडुचेरी के मीनाक्षी फार्मा के संचालक एके राणा का नाम सामने आया।
विज्ञापन


इसने लखनऊ की न्यू बाबा फार्मा, पार्वती ट्रेडर्स की फर्म को भी दवाएं बेची। गाजियाबाद, बरेली और कई जिलों में दवाएं बेचने की जानकारी मिली थी। ये पुडुचेरी में नकली दवाएं बनाता था, वहां से आगरा समेत कई जिलों में भेजता था। इसके पकड़े जाने के बाद औषधि विभाग भी जांच करेगी। सीबीसीआईडी और सेंट्रल स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की टीम की जांच में ये कई राज्यों में नकली दवाएं खपाने के सुराग मिले हैं। जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली दवा बनाने की मशीन 20 करोड़ की
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि सीबीसीआईडी ने बीते महीने एके राणा की पुडुचेरी स्थित फैक्टरी पर छापा मारकर 30 करोड़ की दवाएं और मशीनें पकड़ी थी। इसमें 20 करोड़ रुपये की एडवांस मशीन मिली, जिससे ये नामी कंपनी के हुबहू रैपर में दवाएं पैक करता था। इससे पहचान पाना आसान नहीं था। बीते सितंबर को भी सेंट्रल स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की टीम ने दो फैक्टरी पकड़ी थी, यहां से पांच करोड़ रुपये की नकली दवाएं और मशीनें जब्त की थीं।


एक ही क्यूआर कोड से बनाते थे दवाएं
सहायक आयुक्त औषधि ने बताया कि एके राणा पुडुचेरी में नामी कंपनी के नाम से नकली दवाएं बनाता था। वह एक ही क्यूआर कोड से एक हजार गुना तक दवाएं बनाकर बाजार में खपाता था। सामान्य रूप से नकली और असली में भेद कर पाना आसान नहीं। कंपनियों की दवाओं की बिक्री घटने के बाद इसकी शिकायत की, जिसके बाद कई राज्यों में छापा मारकर कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed