फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake deed of land, case filed on court's order

Agra News: जमीन का फर्जी बैनामा, न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज

Sun, 11 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fake deed of land, case filed on court's order
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव मधन में एक अनुसूचित जाति के किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। किसान मुदित कुमार की जमीन को उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करके फर्जी तरीके से बेच दिया गया। जब पीड़ित को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद मुदित कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आदेश पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना औंछा के गांव मधन निवासी मुदित कुमार ने बताया कि लगभग एक महीने पहले थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मही निवासी हरिकेश और अमन कुमार ने उनसे उनकी जमीन खरीदने की बात की थी। तब उन्होंने जमीन बेचने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपियों ने साजिश रचकर उनकी जगह किसी और व्यक्ति को फर्जी मुदित कुमार बनाकर उनकी जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया। आरोपियों हरिकेश और अमन ने सुबोध कुमार निवासी उद्देयतपुर इटावा के साथ मिलकर मुनेश कुमार निवासी नगला मही, थाना दन्नाहार और हरिशचंद्र निवासी नगला खलक, इटावा के नाम पर उनकी जमीन का फर्जी बैनामा पंजीकृत करा दिया। जब मुदित कुमार को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो उन्होंने बैनामे की सत्यापित प्रति निकलवाई। उन्होंने पाया कि बैनामे पर न तो उनकी तस्वीर है और न ही उनके हस्ताक्षर। इस बारे में जब उन्होंने सुबोध, हरिकेश और अमन से बात की, तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और अपमानित किया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत औंछा थाने में दर्ज कराने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने न्याय पाने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed