{"_id":"631f7c498404b37b8a2e0b4a","slug":"fake-currency-agra-news-agr54663028","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर में प्रिंटर से स्कैन कर छाप रहे थे नकली नोट, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर में प्रिंटर से स्कैन कर छाप रहे थे नकली नोट, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Sep 2022 05:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 05:24 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों से 57,900 रुपये के जाली नोट बरामद करने के साथ ही 58 हजार रुपये, नोट छापने की स्याही, प्रिंटर व अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
नकली नोट छापने के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के रामगढ़ के मोहल्ला जगजीवन नगर सैलई में पुलिस ने रविवार देर शाम नकली नोट छपाने का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 57,900 रुपये के जाली नोट बरामद करने के साथ ही 58 हजार रुपये, नोट छापने की स्याही, प्रिंटर व अन्य सामान भी बरामद किया है। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला जगजीवन नगर सैलई में कुछ लोग घर में नकली भारतीय मुद्रा छापने का काम कर रहे हैं। फिर बाजार में खपा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला जगजीवन नगर सैलई में कुछ लोग घर में नकली भारतीय मुद्रा छापने का काम कर रहे हैं। फिर बाजार में खपा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
आरोपियों से 57,900 रुपये के नकली नोट और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान जगजीवन नगर सैलई थाना रामगढ़ निवासी कमल प्रताप, राजा का ताल थाना टूंडला निवासी रामवीर और सिकेरा थाना मटसेना निवासी कुलवेंद्र उर्फ विकास के रूप में हुई है। बरामद नकली नोटों में दो हजार के 10, पांच सौ 61 और दो सौ 37 नोट हैं।
विज्ञापन