{"_id":"5f5277c38ebc3e5459208429","slug":"fake-appointment-mainpuri-news-agr4577214196","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी इंटर कॉलेज में फर्जी नियुक्तियों की जांच हो!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी इंटर कॉलेज में फर्जी नियुक्तियों की जांच हो!
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर लगा बैनर
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार को शहर में नए तरीके से फर्जी नियुक्तियों की शिकायत सामने आई। किसी ने बृहस्पतिवार की रात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित शहर में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर डीएवी इंटर कॉलेज घिरोर में फर्जी नियुक्तियों की जांच की मांग की है।
शुक्रवार की सुबह शहर के लोग जब जागे तो देखा कि कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा हैं, जिनमें लिखा हुआ है कि दयानंद इंटर कॉलेज घिरोर मैनपुरी के फर्जी शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच हो। दोपहर बाद ये पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। इसके बाद किसी ने इन पोस्टरों को फाड़ भी दिया। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा रही कि ऐसा कौन शिकायतकर्ता है जो सामने ने न आकर पीछे से जांच की मांग कर रहा है।
यदि फर्जी नियुक्ति संबंधी कोई मामला है तो कार्यालय में साक्ष्यों के साथ शिकायत की जाए। इस प्रकार से पोस्टर आदि चस्पा करने से जांच कैसे हो सकेगी। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित मामले की पूरी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक