फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fack sighn,withdraw themoney with fack sign

प्रधान, सचिव के चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से निकाला धन

Fri, 07 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
fack sighn,withdraw themoney with fack sign
पटियाली(कासगंज)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मजरा जात में नामजद आरोपी ने ग्राम प्रधान और सचिव का चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से धन निकाल लिया। लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में ग्राम प्रधान ने आरोपी के खिलाफ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पूजा ने अमांपुर के नगला रखा निवासी सत्यवीर सिंह पर आरोप लगाया है कि सत्यवीर शौचालय का निर्माण करता था और वह विकास खंड कार्यालय में आता जाता रहता था। उसने किसी तरह पिछले दिनों पंचायत सचिव के बैग में रखी चेक बुक चोरी कर ली। अलग-अलग चेक से लगभग 6 लाख रुपए बैंक से निकाल लिए हैं। सरकारी धन की हेराफेरी की है। शौचालय के लिए आए धन को सतवीर ने फर्जी तरीके से लिया है। ग्राम प्रधान ने जिला अधिकारी सीपी सिंह को पत्र भेजकर मांग उठाई जाएगी आरोपी सत्यवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए और अलग अलग चेक से फर्जी हस्ताक्षर द्वारा किए गए भुगतान को वापस कराया जाए। सरकारी धन की रिकवरी होना जरूरी है, हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्राम प्रधान का दावा है वह सत्यवीर के खिलाफ सबूत भी देगी।
विज्ञापन

वर्जन
फर्जी हस्ताक्षर से धन निकाला
- चेक चोरी कर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर किए हैं और ग्राम निधि की राशि सत्यवीर ने हड़प ली है। सरकारी धन धोखाधड़ी कर निकाला है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा, ग्राम प्रधान मजराजात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed