{"_id":"6a0f7592517defd93305c923","slug":"facility-will-be-available-to-go-to-mumbai-via-agra-agra-news-c-364-1-ag11018-129199-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा होकर मुंबई तक जाने की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा होकर मुंबई तक जाने की मिलेगी सुविधा
Fri, 22 May 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
आगरा। रेलवे ने प्रयागराज से दादर और सूबेदारगंज से मुंबई के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04139-04140 प्रयागराज-दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन आठ फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 04139 प्रत्येक शुक्रवार 22 मई से 10 जुलाई तक प्रयागराज से शाम 5:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार रात 12:25 बजे टूंडला और रात 1:20 बजे ईदगाह स्टेशन पहुंचकर 1:25 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन रात 2 बजे फतेहपुर सीकरी पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा मंडल के टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी और रूपबास स्टेशनों से होकर गुजरते हुए शनिवार रात 10:40 बजे दादर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04140 प्रत्येक रविवार 24 मई से 12 जुलाई तक दादर से रात 12:15 बजे चलेगी। ट्रेन रविवार रात 9:10 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 9:15 बजे रवाना होगी, जबकि रात 9:30 बजे टूंडला पहुंचेगी। इसके बाद सोमवार सुबह 5 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इसके अलावा रेलवे ने गाड़ी संख्या 04103-04104 सूबेदारगंज-पनवेल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की संचालन अवधि भी बढ़ा दी है।