Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Faced a trial over bribery allegations for four years; charges were not proven.

Agra News: चार साल तक रिश्वत के दाग का मुकदमा झेला, आरोप साबित नहीं

Sun, 08 Nov 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Faced a trial over bribery allegations for four years; charges were not proven.
आगरा। महज 200 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दो लोगों ने चार साल तक अदालत के चक्कर काटे। जब गवाही की बारी आई तो जिस ट्रक चालक ने मुकदमा दर्ज कराया था, उसने ही अभियोजन की कहानी का समर्थन नहीं किया। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मृदुल दुबे ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन


थाना सैंया में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कानपुर निवासी जयंत कुमार 1 सितंबर, 2022 की गाड़ी में प्याज लेकर जा रहे थे। थाना सैंया के गांव पूरा निवासी हरिओम और इरादतनगर के रहलई निवासी रोशनलाल ने गाड़ी रोक ली। दस्तावेज पूरे होने के बाद भी छोड़ने के बदले में 200 रुपये वसूल किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। कब्जे से सौ-सौ रुपये के नोट बरामद किए। दोनों के खिलाफ रंगदारी, चोरी की संपत्ति रखने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


अदालत में बदल गई मुकदमे की तस्वीर

शिकायतकर्ता ट्रक चालक जयंत कुमार ने आरोपियों से रिश्वत मांगे जाने और घटना के अहम तथ्यों का समर्थन नहीं किया। अन्य गवाहों ने भी कथित वसूली, मौके पर गिरफ्तारी और बरामदगी की कहानी को पुष्ट नहीं किया। एक गवाह ने तो साफ कहा कि उसके सामने न कोई कहासुनी हुई और न ही आरोपियों ने ट्रक चालक से पैसे मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed