फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   facebook

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा मंहगा

Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
facebook
मैनपुरी/बरनाहल। फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले तीन लोगों के विरुद्ध थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सभी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार की रात कस्बा निवासी गौरव यादव, यदुवंशी शेरा व शिव भदौरिया की ओर से फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने के साथ ही आपत्तिजनक कमेंट भी किए गए। जानकारी होने के बाद जब मामला थाने तक पहुंचा तो प्रभारी निरीक्षक ने तीनों के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक ऋषि कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं फेसबुक पर अर्मायादित टिप्पणी किए जाने के एक मामले में सदर विधायक की ओर से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विधायक राजकुमार यादव की ओर से सीओ सिटी अभय नरायण राय को शिकायत दी गई। इसमें कहा है कि शहर निवासी भूपेंद्र सिंह चौहान ने फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के साथ ही छवि खराब करने की कोशिश की है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में एसआई सुरेंद्र राव की ओर से फेसबुक पर अफवाह फैलाने के एक मामले में सुरजन नाम के एक व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लॉकडाउन उल्लंघन में आठ गिरफ्तार
बिछवां थाना पुलिस ने गांव देवगंज जाने वाले रास्ते पर बेवजह भीड़ लगाए लोगों से जब कारण पूछा तो सभी भागने लगे। एसआई कदीर शाह ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गए। वहां पूछताछ करने पर पकड़े गए लोगों ने अपने नाम प्रियांशु निवासी गांव दिलीपपुर कैलई, प्रमोद कुमार निवासी गांव खटाना, ज्ञानप्रकाश, रामू, प्रदीप कुमार, कमल सिंह, ग्रीश और आशाराम निवासी गांव देवगंज बताया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध शासनादेश उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed