{"_id":"676124d7b928f8699b023d77","slug":"extortion-from-young-man-after-suspension-a-case-was-filed-against-four-policemen-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: किशोरी संग खाना खा रहे युवक से वसूली, निलंबन के बाद दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किशोरी संग खाना खा रहे युवक से वसूली, निलंबन के बाद दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी पर मुकदमा दर्ज
Tue, 17 Dec 2024 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:44 PM IST
सार
आगरा में दरोगा के साथ चार पुलिसकर्मियों ने एक युवक से 11 हजार रुपये की वसूली की। अपराध सिर्फ इतना था कि युवक किशोरी संग रेस्तरां में खाना खा रहा था।
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की वसूली पर रोक नहीं लग पा रही है। शाहगंज की सराय ख्वाजा पुलिस चाैकी के दरोगा और तीन सिपाहियों ने एक किशोरी के साथ रेस्तरां में खाना खा रहे युवक को पकड़ लिया। उसे पाॅक्सो एक्ट में जेल भेजने की धमकी देकर चार घंटे तक उसे चाैकी पर बंधक बनाए रखा। उसके पिता से 11 हजार रुपये वसूले गए। इस मामले में निलंबन के बाद दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी पर चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज हुआ है।
शाहगंज की सराय ख्वाजा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार सिंह, आरक्षियों किशोर और आकाश के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक तुफैल के पिता जान मोहम्मद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों ने सराय ख्वाजा में जैक एंड जिल रेस्टोरेंट पर किशोरी को साथ लेकर खाना खाने गए युवक तुफैल को पकड़ लिया था।
उसे नाबालिग के साथ रेस्टोरेंट पर खाना खाने के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर 11 हजार रुपये वसूलने के बाद छोड़ा था। शिकायत पर प्रशिक्षु आईपीएस की जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दरोगा जितेंद्र, मुख्य आरक्षी जावेद, आरक्षी आकाश और किशोर को निलंबित किया था।