{"_id":"668d72e637ebf5feee097ec3","slug":"expressed-pain-on-facebook-young-man-drank-pesticide-after-dispute-with-wife-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120387-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फेसबुक पर दर्द बताया, पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पिया कीटनाशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फेसबुक पर दर्द बताया, पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पिया कीटनाशक
Tue, 09 Jul 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा के रहने वाले एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
थाना किशनी क्षेत्र में रामनगर रोड गल्ला मंडी निवासी भूपेश सिंह का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया। ससुरालीजन ने भूपेश को जमकर खरीखोटी सुनाईं और हाथापाई भी कर दी। इसी से गुस्से में आकर वह छत पर चला गया और कीटनाशक दवा पी ली। स्थिति बिगड़ता देख परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिरोही ने समझा बुझा कर रूपेश को नीचे उतारना चाहा। लेकिन तब तक वह कीटनाशक पी चुका था। जानकारी होने के बाद पुलिस ने युवक को सीएचसी किशनी में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
फेसबुक पर बताया था दर्द
भूपेश ने छत पर चढ़ने के बाद कीटनाशक पीने से पहले अपनी फेसबुक आईडी पर लाइव आकर दर्द बयां किया था। उसने कहा कि पत्नी व उसके घरवालों ने उसे पीटा है। जिस कारण ही अब वह दुनियां छोड़ने जा रहा है। वहीं जब पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से जानकारी ली तो बताया कि ससुराल वाले तो वहां आए ही नहीं थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।