फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Express trains will be fermented, daily specials will not run

एक्सप्रेस ट्रेनों का रहेगा फर्राटा, नहीं दौड़ेंगी दैनिक स्पेशल

Sun, 07 Mar 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Express trains will be fermented, daily specials will not run
कासगंज का रेलवे स्टेशन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जंक्शन स्टेशन से विभिन्न स्टेशनों की ओर दौड़ाई गईं एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन व्यवस्थित रूप से हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं सोमवार को कानपुर ट्रैक पर दौड़ने वालीं दो दैनिक स्पेशल ट्रेन रद्द करने का निर्णय लिया गया है। कंपिल रोड-रुदायन स्टेशन के बीच सीमित ऊंचाई वाले रास्ते का निर्माण कार्य कराया जाएगा। ऐसे में 6 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन

कासगंज जंक्शन स्टेशन से अब पांच जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें एवं दो जोड़ी दैनिक स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही हैं। वहीं साप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें बाया कासगंज दौड़ रही हैं। ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ रेलवे निर्माण कार्य भी करा रहा है। ऐसे में योजनाबद्ध तरीके से मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसलिए सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक सीमित ऊंचाई वाले रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य अवधि में सिर्फ दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन है। रेलवे ने दोनों ही ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। ट्रेन संख्या 05040 /05039 अपडाउन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो दैनिक स्पेशल ट्रेनों के अलावा कानपुर कासगंज के बीच आने जाने वाली मालगाड़ियों का संचालन भी रद्द रहेगा और मालगाड़ियां जहां के तहां खड़ी की जाएंगी।

वर्जन-
- सोमवार को सीमित ऊंचाई वाले रेलमार्ग का निर्माण कराने के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। कंपिल रोड स्टेशन के समीप काम होगा। इसलिए अपडाउन दैनिक सवारी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेंगी। दोपहर बाद संचालन के लिए ट्रैक बहाल कर दिया जाएगा। एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed