फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Experts discuss its symptoms and treatment on World Sepsis Day in Agra

वर्ल्ड सेप्सिस डे: खरोंच को भी न करें अनदेखा, हो सकता है सेप्सिस; जानें लक्षण और विशेषज्ञों की सलाह

Thu, 21 Sep 2023 10:20 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 10:20 AM IST
सार

आगरा में वर्ल्ड सेप्सिस डे गोष्ठी आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि खरोंच को भी अनदेखा न करें। इससे सेप्सिस हो सकता है। जानें लक्षण और विशेषज्ञों की सलाह...

विज्ञापन
Experts discuss its symptoms and treatment on World Sepsis Day in Agra
वर्ल्ड सेप्सिस डे: खरोंच को भी न करें अनदेखा, हो सकता है सेप्सिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में जागरुकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि सेप्सिस खून का संक्रमण है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालता है। यह बीमारी बैक्टीरिया के रक्त में प्रवेश करने पर होती है। यह पूरे शरीर में फैल जाता है। ऐसे में खरोंच लगने पर इसे नजरअंदाज कतई न करें। कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकेयर्स इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

विज्ञापन


मुख्य वक्ता निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि कई बार चोट, घावों का इलाज सही तरीके से न होने पर भी लोग सेप्सिस की चपेट में आ जाते हैं। सेप्सिस के कारण दुनिया भर में सालाना कम से कम एक करोड़ मौतें होती हैं। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव लोचन शर्मा ने सेप्सिस की पहचान और बचाव के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजीशियन डॉ. प्रकाश पुरसनानी और डॉ. प्राची गुप्ता ने कहा कि जांच कराकर इसके खतरे को टाला जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के लिए डॉ. विशाल गुप्ता ने अनुपम शुक्ला, नेहा, रिंकू, मदन, अर्चना, सविता, अंजना, रोली, स्वाति, अतीक आदि स्टाफ को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में हरजीत सिंह सोढ़ी, लवकेश गौतम, डॉ. एल्डोज, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed