{"_id":"68eac5a26af214d1790b86fe","slug":"exciting-matches-were-played-in-the-sports-fest-of-agra-college-agra-news-c-365-1-sagr1044-104887-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा कॉलेज के स्पोर्ट्स फेस्ट में खेले गए रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा कॉलेज के स्पोर्ट्स फेस्ट में खेले गए रोमांचक मुकाबले
Sun, 12 Oct 2025 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
आगरा। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आगरा कॉलेज में स्पोर्ट्स फेस्ट लक्ष्य 2025 के अंतिम दिन फाइनल मैच हुए। सभी मैच रोमांचक रहे। कबड्डी में कंप्यूटर साइंस विभाग ने मैकेनिकल को 2-0 से हराया। टग ऑफ वार में मैकेनिकल विभाग ने कंप्यूटर साइंस को हराया।
इसी तरह वॉलीबॉल में मैकेनिकल ने कंप्यूटर साइंस विभाग को हराया। खो-खो में कंप्यूटर साइंस विजेता रहा। बैडमिंटन बॉयज में सुशांत (कंप्यूटर साइंस सेकंड ईयर) ने बाजी मारी व टेबल टेनिस में अर्चित (कंप्यूटर साइंस) ने जीत हासिल की। नितिन ने चेस का फाइनल अपने नाम किया। जान्हवी (कंप्यूटर साइंस द्वितीय ईयर) ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन के फाइनल अपने नाम किए।
शिवांश (एमटेक) ने एथलेटिक्स के सभी इवेंट का फाइनल जीता। फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र सिंह चिकारा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रेफरी दिलशान उस्मानी रहे। इस दौरान फैकल्टी संयोजक डॉ. यादवेंद्र शर्मा, स्पोर्ट्स हेड इंजी. राजपाल सिंह खेनवार, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. अनुज पाराशर, डॉ. अमित रावत, राहुल जैन, डॉ. गुंजन अग्रवाल, आनंद राजपूत, हर्षित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।