{"_id":"5f7c333d651ac5707043f8cf","slug":"excise-minister-ramnaresh-agnihotri-test-positive-for-covid-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona IN UP: यूपी के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona IN UP: यूपी के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कोरोना संक्रमित
Wed, 07 Oct 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के आबकारी मंत्री एवं भोगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामनरेश अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुखार आने पर मंगलवार के उन्होंने अपनी जांच करवाई थी। उनकी हालत सामान्य है। परिजन बेहतर उपचार के लिए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स ले गए हैं।
विज्ञापन
आबकारी मंत्री को सोमवार को बुखार आ गया। मंगलवार सुबह उन्हें सर्दी-जुकाम महसूस होने पर जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के पांडेय को दी। इस पर उन्होंने डिप्टी सीएमओ डॉ.आरपी सिंह नेतृत्व में एक टीम आबकारी मंत्री के आवास पर भेजकर एंटीजन कार्ड से कोरोना जांच कराई। इसमें वह संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी खुद कैबिनेट मंत्री ने अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर करते हुए अपील की कि उनके संपर्क में जो भी लोग आए हों, वह भी अपनी जांच करा लें। उनके पुत्र अंकुर अग्निहोत्री और भतीजे दीपक अग्निहोत्री ने भी फेसबुक पर कैबिनेट मंत्री के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। अंकुर अग्निहोत्री ने बताया पिता की हालत सामान्य है। उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बुखार होने पर उन्होंने अपनी जांच कराई थी। बेहतर उपचार के लिए उन्हें एम्स दिल्ली ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
आवास किया गया सैनिटाइज
आबकारी मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की टीम उनके आवास पर पहुंच गई। कैबिनेट मंत्री के आवास को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही यहां फॉगिंग भी की गई।
परिजनों सहित 41 लोगों की जांच कराई गई
आबकारी मंत्री के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएमओ डॉ. एके पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी सिंह, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, एलटी शिवानी दुबे, सिद्धार्थ सिंह आबकारी मंत्री के आवास पहुंचे। यहां उनके परिजनों, ड्राइवर, सुरक्षाकर्मियों के अलावा उनके यहां काम करने वाले लोगों सहित 41 लोगों की जांच कराई गई। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।