फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Excise Minister Nitin Aggarwal says 90 percent liquor mafia wiped out from UP

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले: यूपी से 90 फीसदी शराब माफिया का सफाया, जो बचें हैं उन पर कार्रवाई जारी

Tue, 26 Jul 2022 09:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Jul 2022 09:32 PM IST
सार

आबकारी एवं मद्य निषेद्य राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में शराब माफिया पर लगाम लगी है। 90 फीसदी तक शराब माफिया का सफाया हो चुका है। 

विज्ञापन
Excise Minister Nitin Aggarwal says 90 percent liquor mafia wiped out from UP
आगरा में मंत्री ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश से 90 फीसदी शराब माफिया का सफाया हो चुका है। जो बचे हैं, उनके खिलाफ पुलिस और आबकारी समन्वय से कार्रवाई जारी रहेगी। ये कहना है आबकारी एवं मद्य निषेद्य राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल का। मंगलवार को उन्होंने सर्किट हाउस में आगरा व अलीगढ़ मंडल की समीक्षा की।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलीगढ़ कांड के बाद जहरीली शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। शिकायत और सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जहां कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रदेश में 42.5 हजार करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य है। जिसकी पूर्ति के लिए उन्होंने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के अलावा एटा, कासगंज व अलीगढ़ मंडल के जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इस साल शराब दुकानों का आवंटन लाटरी सिस्टम से होगा। उन्होंने शराब दुकानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, शराब बिक्री की स्कैनिंग व बार लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उपायुक्त आबकारी जैनेंद्र उपाध्याय, मद्यनिषेध अधिकारी प्रकाश सिंह गाबर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed