फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Examination centers that do not provide recording will be debarred

रिकार्डिंग न उपलब्ध कराने वाले परीक्षा केंद्र डिबार होंगे

Sat, 14 May 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Examination centers that do not provide recording will be debarred
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा के केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलने के रिकॉर्डिंग की सीडी नोडल केंद्रों के माध्यम से मांगी है। रिकॉर्डिंग न उपलब्ध कराने वाले केंद्रों को डिबार करने की योजना है। 10 मई को परीक्षा नियंत्रक ने नोडल केंद्रों से रिकॉर्डिंग की सीडी दो दिन में उपलब्ध कराने की अपेक्षा की थी, किसी केंद्र ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। इन्हें रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा में प्रश्नपत्र आउट होने से रोकने के उद्देश्य से पैकेटों को सीसीटीवी कैमरे के सामने खोलने को कहा गया था। अब इसकी रिकॉर्डिंग मांगी जा रही है। परीक्षा में 410 केंद्र बनाए गए हैं। 115 से भी कम केंद्र सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। अब देखना यह होगा कि कितने केंद्र प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलने की रिकॉर्डिंग विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा पाते हैं। परीक्षा नियंत्रक की ओर से परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र का पैकेट खोले जाने की अपेक्षा की गई है। पैकेट खोलने से पहले कैच संख्या, शीर्षक और तारीख का मिलान किया जाना है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि प्रश्नपत्रों के पैकेट सीसीटीवी कैमरे के सामने खोले जाने की रिकॉर्डिंग की सीडी न उपलब्ध कराने वाले केंद्रों को डिबार करने का निर्णय लिया गया है। सीडी मंगाकर भेजने के लिए नोडल केंद्रों को रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed