{"_id":"5f1fe725c5494d3cc40ba22c","slug":"exam-schedule-will-be-decided-after-the-list-prepare-of-final-year-students-in-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय : अंतिम वर्षों के छात्रों की सूची बनने के बाद ही तय होगा परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय : अंतिम वर्षों के छात्रों की सूची बनने के बाद ही तय होगा परीक्षा कार्यक्रम
Tue, 28 Jul 2020 02:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सभी कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्रों की ही परीक्षा कराएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय इनकी सूची बना रहा है। सूची तैयार होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम तय किया जाएगा। कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा नहीं हो पाने के कारण शासन के निर्देश पर स्नातक, परास्नातक और सेमेस्टर कोर्स के अंतिम वर्ष के छात्रों की ही परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को विश्वविद्यालय अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की तैयारी में लगा है।
विज्ञापन
अंतिम वर्ष के छात्रों की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध 1100 से अधिक कॉलेजों के फाइनल ईयर के छात्रों की रिपोर्ट बनाई जा रही है, इनकी संख्या करीब एक लाख है। इसमें छात्र का नाम, उनकी कक्षा, कॉलेज का नाम समेत अन्य जानकारी कर सूची बना रहे हैं। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि अंतिम वर्ष के छात्रों की सूची लगभग बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही परीक्षा संबंधी कार्यक्रम भी तय कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
डिग्री के आवेदन की संख्या की रिपोर्ट तलब
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री और मार्कशीट में गलतियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार आवेदन करने पर भी डिग्री नहीं मिल पा रही। ऑनलाइन प्रार्थनापत्र देने पर भी अभी लंबित डिग्रियां नहीं बन पाईं।
कोरोना वायरस के चलते विश्वविद्यालय में डिग्री और मार्कशीट संबंधी समस्याओं के निस्तारण का कार्य तेजी से किया गया। इस पर कुलपति ने जून और जुलाई में कितने आवेदन आए और कितनी डिग्री-मार्कशीट तैयार होकर डिस्पैच की गई, इसकी जानकारी करने के लिए रिपोर्ट मांगी है।