{"_id":"60e737ae8ebc3ef9ff101e4e","slug":"exam-results-of-213-students-of-75-colleges-may-stop-mainpuri-news-agr4990526136","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 कॉलेजों के 213 छात्र-छात्राओं का रुक सकता है परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 कॉलेजों के 213 छात्र-छात्राओं का रुक सकता है परीक्षा परिणाम
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 75 कॉलेजों से माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजे गई सूची में 213 छात्र-छात्राओं का डाटा मिलान नहीं खा रहा है। ऐसे छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम रोकन का विभाग ने निर्णय लिया है। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संबंधित कॉलेजों पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को सूची भेजी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी जारी करते हुए संबंधित छात्र-छात्राओं का डाटा संशोधित करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना महामारी के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बिना परीक्षा के ही परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले प्रधानाचार्यों से बोर्ड परीक्षार्थियों की पिछली परीक्षाओं का परिणाम मांगा गया था। प्रधानाचार्यों से भेजे गए परिणाम में जिले के 75 कॉलेजों के 213 छात्र-छात्राओं का डाटा मिलान नहीं खा रहा है। किसी का नाम बदला गया है तो किसी के पिता का नाम।
किसी के नामों के अक्षर ही बदल दिए गए हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे कॉलेजों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्र संख्या के साथ भेजी है। जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा गया है कि संबंधित छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षा के लिए भेजे गए आवेदन से डाटा मिलान नहीं खा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 24 घंटे में सही डाटा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डाटा मिलान नहीं हुआ तो रोका जाएगा परिणाम
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी पत्र में कहा है कि यदि संबंधित छात्र-छात्राओं का डाटा मिलान नहीं खाता है तो संबंधित छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
पास कराने के लिए फर्जीवाड़ा तो नहीं!
वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दी गई है। पिछली परीक्षाओं के आधार पर परिषद ने परीक्षा परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्यों से बोर्ड परीक्षार्थियों की पिछली कक्षाओं के परिणाम मांगे गए थे। भेजे गए परिणाम आवेदन से मिलान नहीं खा रहे हैं। विभाग ने आशंका व्यक्त की है कि कहीं फर्जी तरीके से छात्र-छात्राओं को पास कराने का प्रयास तो नहीं किया गया।
जिले के 75 कॉलेजों के 213 छात्र-छात्राओं का डाटा आवेदन पत्र से मिलान नहीं खा रहा है। इस संबंध में संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी कर सही डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक