फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exam Fee Row Escalates: University vs Colleges Clash Puts Students at Risk

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय का परीक्षा शुल्क विवाद पहुंचा कोर्ट, 24 कॉलेजों के अटक गए फॉर्म

Sat, 04 Apr 2026 12:06 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Apr 2026 12:06 PM IST
सार

आगरा में परीक्षा शुल्क को लेकर विश्वविद्यालय और कॉलेजों के बीच विवाद बढ़ गया है, मामला कोर्ट और शासन तक पहुंच गया है। फॉर्म न खुलने से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि मंत्री ने हस्तक्षेप का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Exam Fee Row Escalates: University vs Colleges Clash Puts Students at Risk
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क पर चल रहा विवाद शासन स्तर तक पहुंच गया है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन(एसएफसीए) ने इस मुद्दे को न्यायालय में चुनौती दी, साथ ही मामले को उच्च शिक्षा मंत्री तक भी पहुंचाया है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एडवोकेट बृजेश शर्मा ने बताया कि शासन की ओर से निर्धारित शुल्क से अधिक परीक्षा शुल्क वसूले जाने के विरोध में संगठन और 24 कॉलेज कोर्ट में गए हैं। मामला फिलहाल विचाराधीन है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय की ओर से इन कॉलेजों के परीक्षा फॉर्म नहीं खोले जा रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में एसोसिएशन ने कुलपति प्रो. आशु रानी को ज्ञापन सौंपा था। कुलपति ने महाविद्यालयों से शपथपत्र देने के बाद निर्णय लेने की बात कही और आश्वासन दिया कि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा। बृजेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मुलाकात कर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने विश्वविद्यालय अधिकारियों से वार्ता कर छात्र हित में कार्य करने का आश्वासन दिया है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा आवेदन शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले वर्षों में जो शुल्क निर्धारित है, उसी के अनुसार प्रक्रिया चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed