फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ex VHP chief Vishnu Hari Dalmia passed away

विहिप के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति विष्णुहरि डालमिया का निधन, बाबरी विवाद में आ चुका है नाम

Wed, 16 Jan 2019 12:07 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, मथुरा
भाषा, मथुरा Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 16 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Ex VHP chief Vishnu Hari Dalmia passed away
vishnu hari dalmia - फोटो : social media
रामजन्म भूमि आन्दोलन के प्रमुख नेताओं में से एक, विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में वरिष्ठ सलाहकार विष्णुहरि डालमिया का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। 
विज्ञापन


यह जानकारी श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जुड़े सभी मंदिरों का प्रबंधन संभालने वाले श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने दी। डालमिया इस ट्रस्ट के लंबे समय तक मैनेजिंग ट्रस्टी रहे हैं। 
विज्ञापन


शर्मा ने फोन पर बताया, ‘‘डालमिया को 22 दिसम्बर की सुबह अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें ऑक्सीजन की कमी हो जाने के कारण फेफड़ों से कफ निकालने में अक्षमता जैसी गंभीर समस्याएं थीं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने बताया, ‘‘14 जनवरी को उनकी इच्छानुसार उन्हें उनके गोल्फ लिंक रोड स्थित आवास पर ले आया गया। चिकित्सकों ने वहीं पर आइसीयू स्थापित कर उनका इलाज किया। किंतु, आज सुबह श्वसन संबंधी दिक्कतों के चलते प्रातः नौ बज कर करीब 38 मिनट पर उनका निधन हो गया।’’ 


91 वर्षीय विष्णुहरि डालमिया अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विहिप द्वारा 90 के दशक में चलाए गए राम मंदिर आन्दोलन के अगुआ नेता थे। 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद सरकारी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले में उन्हें भी सह-अभियुक्त बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed