फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex principle susma sager's bail rejected

पूर्व प्रधानाचार्या सुषमा सागर की जमानत याचिका हुई खारिज

Thu, 23 Dec 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ex principle susma sager's bail rejected
मैनपुरी। नवोदय छात्रा की कथित हत्या और दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानाचार्या की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी गई। जमानत के लिए स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में अपील की गई थी। एसआईटी ने कुछ दिन पहले ही खुदकुशी के लिए प्रेरित किए जाने के आरोप में पूर्व प्रधानाचार्या को जेल भेजा है।
विज्ञापन

भोगांव के नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म मामले में कुछ दिन पहले एसआईटी की ओर से तत्कालीन प्रधानाचार्या सुषमा सागर को खुदकुशी के लिए प्रेरित किए जाने के आरोप में जेल भेज चुकी है। वहीं, बुधवार को एसआईटी तत्कालीन प्रधानाचार्य को पीसीआर पर लेकर आई थी। आठ घंटे तक पूछताछ व साक्ष्य संकलन के बाद वापस जेल भेज दिया था। उधर प्रधानाचार्या की ओर से जमानत के लिए स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट पूनम अवस्थी के यहां अपील की गई थी। बृहस्पतिवार को जमानत पर न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई हुई, लेकिन जज द्वारा तत्कालीन प्रधानाचार्या की जमानत खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed