{"_id":"5d2ab9e28ebc3e6cb713bd76","slug":"ex-mp-banwari-lal-kanchhal-gave-controversial-statement-over-government-official-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता बनवारीलाल कंछल का विवादित बयान, कहा- जांच करने वाले अफसरों को पीटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेता बनवारीलाल कंछल का विवादित बयान, कहा- जांच करने वाले अफसरों को पीटो
Sun, 14 Jul 2019 10:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को संबोधित करते पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में शनिवार को व्यापारियों की बैठक लेने आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से चेकिंग करने आने वाले अधिकारियों को पीटना चाहिए।
व्यापारियों ने जब उनसे खाद्य विभाग, श्रम विभाग व जीएसटी विभाग के अधिकारियों की ओर से चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न की बात बताई तो वो उत्तेजित हो गए। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी पिटने लगेंगे तो कोई भी जांच के नाम पर उत्पीड़न की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा।
कंछल ने कहा कि संगठन पदाधिकारी 50 युवा व्यापारियों की टोली बनाएं। कोई भी अधिकारी जांच को आए तो हंगामा करते हुए पीटकर भगाएं। उसके बाद कोई भी आने की हिम्मत नहीं जुटा सकेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में कोई भी अधिकारी जांच को नहीं आता।

'हमने तो डीएम को पीटा'
वो इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हमने तो बांदा के डीएम को कार्यालय में घुसकर पीटा था। उसका सिर फोड़ दिया था। अधिकारी अपने आप को सबसे ऊपर समझते हैं। जबकि वो व्यापारियों के नौकर हैं। जब तक व्यापारी इन्हें पीटेंगे नहीं तब तक उत्पीड़न बंद नहीं होगा।
जब उनसे पूछा कहा गया इससे अराजकता फैलेगी तो उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर सिर्फ उत्पीड़न किया जाता है। ऐसे अधिकारियों की पिटाई होनी ही चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष के बेतुक शब्द सुनकर वहां मौजूद व्यापारी भी दंग रह गए।