फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex chief minister akhilesh yadav visit in mainpuri

अखिलेश यादव बोले, जनता भाजपा सरकार कर देगी बेदखल, वजह बताई ये

Fri, 30 Mar 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला करहल (मैनपुरी) Updated Fri, 30 Mar 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
ex chief minister akhilesh yadav visit in mainpuri
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल करार देते हुए जमकर निशाने पर लिया। 
विज्ञापन


आम चुनाव में भाजपा सत्ता से बेदखल होगी। भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, अल्पसंख्यक कोई भी खुश नहीं है। सभी परेशान और कष्ट में हैं। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्हें कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया गया है। 
विज्ञापन


वह गुरुवार को कस्बे में निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने 34 मिनट के भाषण में भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान तमाम विकास कार्य किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ex chief minister akhilesh yadav visit in mainpuri
अखिलेश यादव का किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे बनवाया गया, मेट्रो सेवा शुरू कराई गई। भाजपा सरकार ने सत्तासीन होते ही राज्य में विकास एकदम ठप कर दिया है। सपा सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया है। 

102, 108 और डायल 100 जैसी योजनओं को भी निष्प्रभावी बना दिया है। समाजवादी पेंशन योजना को बंद कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम में किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य कैसे मिलेगा, इसके बारे में बातें करते हैं। 

रेडियो से लाभकारी मूल्य कैसे मिलेगा। कोई बताए कि महज रेडियो पर कह देने भर से क्या किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सकता है? सरकार विभिन्न योजनाओं को आधार से जोड़ रही है, लेकिन इसका फायदा कुछ खास नहीं मिल रहा। 

जनता को मौका मिलने दीजिए

उन्होंने नोट बंदी पर भी चुटकी ली और कहा नोटबंदी के बहाने गरीबों का सारा धन जमा करा लिया। उन्हें बैैंक से अपना ही पैसा निकलवाने में भारी मुश्किलों से दो-चार होना पड़ा, जबकि पूंजीपतियों को तो कोई दिक्कत नहीं हुई। 

विधान परिषद में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए बयान पर अखिलेश ने कहा कि बड़बोलापन अच्छा नहीं है। अभी उन्हें शेर पिंजरे में नजर आ रहा है। 

जनता को मौका मिलने दीजिए, वह आप सबको अच्छे ढंग से समझ चुकी है। संविधान को अगर मुख्यमंत्री जी ठीक से पढ़ लें तो पता चल जाएगा कि समाजवाद से ही सबका साथ और सबका विकास होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed