{"_id":"5a1c16b24f1c1bc5758b57a6","slug":"ex-bjp-leader-govindacharya-questioned-gst-and-noteban","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविंदाचार्य ने जीएसटी और नोटबंदी पर दी केंद्र सरकार को नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदाचार्य ने जीएसटी और नोटबंदी पर दी केंद्र सरकार को नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
गोविंदाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के थिंक टैंक का हिस्सा रहे पार्टी के पूर्व नेता केएन गोविंदाचार्य ने जीएसटी और नोटबंदी पर केंद्र सरकार को ही नसीहत दी है। वृंदावन में उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी में होमवर्क करने की जरूरत है। वह गांधी मार्ग स्थित गीता आश्रम में आयोजित स्वामी गीतानंद महाराज के पुण्यतिथि महोत्सव में भाग लेने आए हुए थे।
पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि नोटबंदी की तरह जीएसटी में जिस प्रकार स्लैब में परिवर्तन किया जा रहा है। उससे साफ है कि जीएसटी लागू करने पर उस प्रकार से तैयारी नहीं की गई, जैसी आवश्यकता थी। उन्होंने साफ कहा कि वास्तव में जीएसटी के फायदे के लिए दो वर्ष का इंतजार करना होगा।
कश्मीर के बिगड़े हालातों पर नियंत्रण न हो पाने पर गोविंदाचार्य ने कहा कि घाटी में भारत परस्त मुसलमान भी हैं। उन्हें अधिक सुरक्षा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और रोजगार न मिलना भी अराजकता का कारण हो सकता है।

Trending Videos
दूसरी ओर इंटरनेट क्षेत्र को टैक्स के दायरे में लाने की वकालत करते हुए कहा कि इंटरनेट क्षेत्र में कुछ नए कानून बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियों द्वारा वास्तविक टर्नओवर की जानकारी के लिए न केवल उनका सर्वर भारत में होना जरूरी है।
उनका कार्यालय और उनके अधिकारी भारत में होने चाहिए। कहा कि कहा कि भारत में हार्डवेयर को और बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि वर्तमान में विंडो पर निर्भरता बहुत बढ़ गई है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर डा. स्वामी अवशेषानंद महाराज भी उपस्थित थे।