फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ex-Army Man’s Wife Assaulted by Nephews Over Electricity Bill Dispute in Agra

Agra: भतीजों ने घर में घुसकर लगाई चाची की पिटाई, इस बात से थे नाराज; चाचा हैं पूर्व फौजी

Thu, 26 Mar 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 10:08 AM IST
सार

आगरा के बरहन क्षेत्र में बिजली बिल जमा करने को कहने पर पूर्व फौजी की पत्नी के साथ भतीजों ने मारपीट की। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Ex-Army Man’s Wife Assaulted by Nephews Over Electricity Bill Dispute in Agra
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन के गांव गढ़ी ढहर में पूर्व फौजी के पुश्तैनी मकान में रह रहे भतीजों ने बिजली बिल जमा करने की कहने पर पूर्व फौजी की पत्नी की पिटाई कर दी। तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र में 752, पश्चिमपुरी कॉलोनी में पूर्व सैन्यकर्मी जय सिंह रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव गढी ढहर थाना बरहन में उनका पुश्तैनी मकान खाली रहता था। भतीजे अजय सिंह व राज चौधरी को रहने के लिए दे दिया था। मकान में लगे बिजली कनेक्शन का भुगतान भतीजों को करना था। 18 हजार रुपये बिल आया है। बिजली जमा करने के लिए कहने पत्नी संगीता 17 मार्च को गांव गढी ढहर गई थी। 
विज्ञापन


बिजली बिल जमा करने के लिए कहने पर संगीता की पिटाई कर दी। एक मकान में भागकर घुसने पर वहां भी जाकर पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। पिटाई से घायल संगीता को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरोज पत्नी जयपाल सिंह, मधु पत्नी अजय सिंह, अजय और राज चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed