फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex army man of rajsthan died in road accident in mathura

मथुरा में कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत

Wed, 24 Apr 2019 07:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Apr 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
ex army man of rajsthan died in road accident in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
बुधवार की दोपहर टाउनशिप पर सीएनजी पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी अपने दोस्त से मिलने मथुरा आ रहा था। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


राजस्थान के बयाना निवासी धनीराम (50) पुत्र फतेह सिंह रिटायर्ड फौजी थे। बुधवार को वह इंदुपुरम् में अपने दोस्त से मिलने के लिए आ रहे थे। बाइक सवार रिटायर्ड फौजी टाउनशिप के पास सीएनजी पेट्रोल पंप तक पहुंचा था तो पीछे से कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई।
विज्ञापन


चालक कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने बताया कि परिजन आ गए हैं। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कार कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed