फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Evidence of appointments should not be buried with the death of DIOS

UP: डीआईओएस की मौत के साथ दफन न हो जाए नियुक्तियों के सबूत, सात स्कूलों में चल रही है जांच

Fri, 28 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 12:01 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ स्कूलों में नियुक्तियों की जो जांच चल रही है, उसमें डीआईओएस की मृत्यु के बाद सवाल खड़े होने लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Evidence of appointments should not be buried with the death of DIOS
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार की मौत के साथ फर्जी नियुक्तियों की जांच को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) को पहले से पत्रावलियां नहीं मिल रहीं। इस वजह से जांच एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी। स्कूल प्रबंधक पहले ही पत्रावलियां न होने की सूचना दे चुके हैं। इस स्थिति में नियुक्ति प्रकरण में सबूत खोजना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के 7 स्कूलों में करीब 47 नियुक्तियां शिक्षक और कर्मचारियों की हुई। दो स्कूलों के शिक्षकों का भुगतान होने के बाद मामले की शिकायत की गई। शासन के स्तर से नियुक्तियों की जांच करने आदेश जारी किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने जांच शुरू की और डीआईओएस से नियुक्तियों की पत्रावलियां मांग गई लेकिन पत्रावलियां नहीं मिलीं।
विज्ञापन


अब डीआईओएस दिनेश कुमार का निधन हो जाने से जांच की दिशा तय करना आसान नहीं होगा। इसकी वजह स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य की तरफ से पहले ही पत्रावलियां न होने की जानकारी भेजी जा चुकी है। बिना पत्रावलियों के जांच आगे नहीं बढ़ सकती है। इस खेल में विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भी संदेह बना हुआ है। अभी तक इनसे किसी भी स्तर से कोई पूछताछ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस की मौत के बाद यह कर्मचारी चुप्पी साधकर खुद को बचाने में लगे हुए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में नए जिला विद्यालय निरीक्षक पदभार संभाल सकते हैं। उसी के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पत्रावलियां न मिलने पर पटल के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed