फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Evidence Chain Failed: Two Accused Acquitted in 2014 Murder Case by Agra Court

सबूतों की नहीं जुड़ीं कड़ियां: 11 साल पुराने हत्या मामले में दो आरोपी बरी, गवाहों पर उठा सवाल

Tue, 10 Feb 2026 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Feb 2026 09:45 AM IST
सार

आगरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में 11 साल बाद  दो आरोपी बरी कर दिए गए। इस मामले में साक्ष्यों की कड़ियां आपस में जुड़ नहीं पाईं। गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास था। 

विज्ञापन
Evidence Chain Failed: Two Accused Acquitted in 2014 Murder Case by Agra Court
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारदार हथियार से युवक की हत्या के मामले में दिए गए साक्ष्यों की कड़ियां आपस में जुड़ नहीं पाईं। गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास था। इस पर एडीजे-17 नितिन कुमार ठाकुर ने थाना शमसाबाद के गांव गोपाल पुरा निवासी आरोपी गौरव दीक्षित और सोनू को बारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


थाना ताजगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शमसाबाद निवासी विजय कांत ने 4 जुलाई 2014 को तहरीर दी थी। बताया था कि उनके पिता जनक सिंह पांच भाई हैं। चाचा फतेह सिंह और वीरेश से उनका पुरखों की जमीन और मकान के हिस्से के बारे में रंजिश है। 3 जुलाई 2014 की शाम वादी के भाई ओमकांत (22) को एक युवक घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन


अगले दिन सुबह शव लोधई के समीप सड़क किनारे खंदी में पड़ा मिला। पहले दूसरे लोगों पर आरोप लगाए गए। घटना के 6 महीने बाद 11 मार्च 2015 को वादी ने फिर ताजगंज थाने में तहरीर दी। इस बार गौरव दीक्षित और सोनू पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed