फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Everything should be done by selecting the colors

रंगों का चयन करके ही करना चाहिए हर कार्य

Tue, 19 Oct 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Everything should be done by selecting the colors
करहल के जिनालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जैन मुनि। - फोटो : MAINPURI
करहल। जैन मंदिर नसिया जी में मंगलवार को श्रीजी का अभिषेक जैन मुनि विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में मनुष्य को रंगों का चयन करके ही कार्य करना चाहिए जिससे कार्य की सिद्धि होती है।
विज्ञापन

विहसंत सागर महाराज ने कहा कि यदि किसी दिन आपको किसी तरह की मानसिक पीड़ा है तो उस दिन सफेद वस्त्र धारण करें। यदि आप किसी से कोई महत्वपूर्ण चर्चा करने जा रहे है तो प्रयास करें कि कोई लाल रंग के शेड का कोई वस्त्र धारण करके जाएं। यदि आप किसी आर्थिक कार्य से जा रहे है तो हल्के पीले रंग के वस्त्र धारण करें। यदि किसी ऐसे स्थान पर जा रहे है जहां लगता है कि आपका अपमान होने की संभावना है अथवा कोई झगड़ा हो सकता है तो फिर आप गहरे लाल रंग का रुमाल लें और पीले अथवा सफेद शेड के वस्त्र धारण करके जाएं।
विज्ञापन

व्यवसाय के सिलसिले में चर्चा करने जा रहे है तो हल्के नीले रंग के वस्त्र तथा लाल चमकीले रंग का रुमाल लेकर जाएं। शिक्षा से संबंधित किसी चर्चा में शामिल होने जा रहे हैं तो हल्के आसमानी एवं हल्के पीले रंग के शेड का प्रयोग करें। करहल में चातुर्मास में 85 निर्जल उपवास की साधना पूर्ण होने पर समिति के सदस्यों ने पाद प्रक्षालन कर आरती उतारने के बाद आशीर्वाद लिया। विमलेश जैन, बुलाकी, मनोज पटवारी, लल्लन, सुबोध, जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed