फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every election will be won only through booth management.

Agra News: बूथ प्रबंधन से ही जीतेंगे हर चुनाव

Mon, 18 Dec 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Every election will be won only through booth management.
बूथ प्रबंधन से ही जीतेंगे हर चुनाव
विज्ञापन

- शास्त्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को विकासखंड सुल्तानगंज के गांव शास्त्रीनगर में हुई। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस बूथ के माध्यम से ही लोकसभा चुनाव जीतेगी। पदाधिकारी और ब्लॉक प्रभारी चुनाव से पूर्व बूथ कमेटियों का गठन कर लें।


प्रदेश महासचिव ने कहा कि हर बूथ पर कम से कम पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी जाए। पदाधिकारी और ब्लॉक प्रभारी कार्यकर्ताओं से मिलकर ही बूथ कमेटियों का गठन कराएं। गांव-गांव जाकर किसानों से जरूर मिलें। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान सबसे ज्यादा परेशान है। सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी हैं। सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। भाजपा सरकार में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को किसान ही सत्ता से हटाएंगे। पंकज सक्सेना, मोहित कठेरिया, विकास गौतम, रवि कठेरिया, सतीश कठेरिया, जयवीर सिंह, संतोष कुमार, महेंद्र ङ्क्षसह, रामचंद्र शाक्य, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed