फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after the Foundry Nagar bus stand, traffic jams persist; buses are parked under the Transport Nagar flyover, with an auto-park on one side.

Agra News: फाउंड्री नगर बस अड्डे के बाद भी जाम की समस्या, ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे खड़ी रहती हैं बसें, एक तरफ ऑटो स्टैंड भी बन गया

Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Even after the Foundry Nagar bus stand, traffic jams persist; buses are parked under the Transport Nagar flyover, with an auto-park on one side.
आगरा। फाउंड्री नगर बस अड्डा प्रारंभ होने के बाद रामबाग से आईएसबीटी तक जाम की समस्या का समाधान होने का दावा किया गया था। इसकी वजह अलीगढ़, हाथरस और मेरठ की तरफ जाने वाली बसों का बोझ कम होना था। अब भी ट्रांसपोर्ट फ्लाईओवर के नीचे बसें खड़ी हो रही हैं, जिसके कारण जाम लग रहा है। दूसरी तरफ एक सड़क को ऑटो वालों ने स्टैंड बनाकर घेर लिया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे दिन में पांच से छह बसें खड़ी रहती हैं। इस वजह से यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। शुक्रवार को दोपहर के समय बसों के कारण जाम लगा रहा और लोग गर्मी में परेशान हुए। परिवहन निगम के अधिकारियों ने फाउंड्री नगर बस अड्डा प्रारंभ होने के बाद यहां पर जाम न लगने का दावा किया था। इसकी वजह काफी संख्या में बसें आईएसबीटी फाउंड्री नगर बस अड्डे से संचालित होना हैं। इसके बाद भी दूसरे डिपो की बसें फ्लाईओवर के नीचे खड़ी होकर सवारी बैठा रही हैं। फाउंड्री नगर बस अड्डे से हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि की बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नहीं मिल रही यात्रियों को ई-बसें
आईएसबीटी से फाउंड्री नगर तक यात्रियों की सुविधा के लिए ई-बसों को शुरू करने का दावा किया गया। यात्रियों को ई-बसें न मिलने से दिक्कत हो रही हैं। टेढ़ी बगिया निवासी रवि कुमार ने बताया कि फाउंड्री नगर से आईएसबीटी जाने के लिए कोई ई-बस नहीं मिली। उनको मथुरा जाना था। सिकंदरा निवासी जय कुमार बताते हैं कि आईएसबीटी से हाथरस जाने के लिए फाउंड्री नगर बस अड्डे जाने की जानकारी दी गई। यहां से ई-बस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को अवगत कराया है
दूसरे डिपो की बसें ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर के नीचे खड़ी हो रही हैं। उनके अधिकारियों को अवगत कराया गया है। ई-बसें नियमित संचालित की जा रही हैं। -बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed