फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after 92 days, the police could not trace the missing Tanya Mishra.

Agra News: 92 दिन बाद भी लापता तान्या मिश्रा का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस

Fri, 23 Jan 2026 02:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Even after 92 days, the police could not trace the missing Tanya Mishra.
पुलिस ने चस्पा कराए पोस्टर, सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम की घोषणा
विज्ञापन


आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र से 92 दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीय तान्या मिश्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। बेटी की तलाश में परिजन थाने से लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों तक चक्कर लगाकर थक चुके हैं। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने शुरू से ही मामले में लापरवाही बरती।

बजरंग नगर, टेढ़ी बगिया निवासी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी तान्या मिश्रा 24 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे छोटे भाई से टीवी देखने पर हुए मामूली विवाद के बाद घर से निकल गई थी। गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हुई थी। इसके बाद एक अन्य फुटेज में वह ऑटो में बैठकर जाती दिखाई दी। आरोप है कि पुलिस ने न तो ऑटो का पता किया और न ही फुटेज को समय रहते गंभीरता से खंगाला। शुरुआती दौर में यदि पुलिस सक्रियता दिखाती तो अब तक तान्या का पता चल सकता था। न तो संदिग्धों से समय पर पूछताछ हुई और न ही तकनीकी साक्ष्यों का सही ढंग से इस्तेमाल किया गया। मजबूर होकर परिवार ने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है। पोस्टर भी चस्पा कराए हैं। सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

अगले माह धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

ब्राह्मण समाज के नेताओं ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि जल्द ही तान्या मिश्रा का सुराग नहीं लगाया गया तो 2 फरवरी को थाना ट्रांस यमुना का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गुमशुदा के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए। साथ ही तान्या के संबंध में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। लापता बेटी की चिंता में परिवार की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। परिजन के अनुसार, तान्या की मां अनुपम मिश्रा सदमे में हैं। अब तक चार बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed