{"_id":"62755e2332a60128bf021aed","slug":"eve-teasing-family-member-beaten-over-protest-kasganj-news-agr532661425","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर परिजनों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को खेत को गई युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। उसके परिजन द्वारा शिकायत करने पर घर में घुसकर उनको पीटा। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पीटने और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियोग्राफी के साथ युवती के बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने युवती का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है।
क्षेत्र के एक गांव में चार मई की शाम एक युवती खेत पर गई हुई थी। तभी शिवम, भुवनेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी और खेत में खींचकर ले गए। युवती ने अपने बचाव के लिए पुकार मचा दी। चीखपुकार सुन खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़ गए। लोगों को आता देख आरोपी गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। युवती ने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपियों की शिकायत करने उनके घर पहुंचे। इसी बात को लेकर आरोपी भुवनेंद्र, शिवम, मानपाल, बृजेश, विवेक लाठी डंडा लेकर युवती के घर में घुस आए। युवती के परिजन को पीट दिया। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर पीटने और छेड़छाड़ की धाराओं में मारपीट दर्ज कराई है।
- युवती की तहरीर के आधार पर मारपीट व छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वीडियोग्राफी के साथ युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। युवती का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है- धीरेंद्र मोहन शर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।