फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Evangelists families in problem

धर्मांतरण प्रकरण के गरीब परिवारों पर संकट

Thu, 28 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 28 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
देवरी रोड पर राजकीय आस्थान की करीब 12 बीघा भूमि है। वर्षों से खली
विज्ञापन
पड़ी इस जमीन पर तमाम अवैध कब्जे हो गए हैं। कुछ लोगों ने बाउंड्री बना ली है तो कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन के कुछ भाग के बैनामे कर दिए हैं। वेद नगर बस्ती से हटाए गए लोगों ने भी यहां डेरा जमा लिया है। प्रशासन ने करीब छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया और करीब 16 लोगों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी चल रही है। कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं। बुधवार को मुनादी कराई गई है। इसकी जानकारी पर कुछ मुस्लिम संगठन विरोध में खड़े हो गए हैं। उनका कहना है कि गरीब लोग अब कहां जाएंगे। एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन सरकारी है, उसे हर हाल में खाली कराया जाएगा। इसी के चलते नोटिस और मुनादी की कार्यवाही की जा रही है।
बता दें कि देवरी रोड स्थिति वेद नगर में पिछले वर्ष के आखिरी माह में कबाड़ का काम करने वाले मुस्लिम परिवारों का धर्मांतरण किया गया था। मामला तूल पकड़ने के बाद ठेकेदार ने कई परिवारों को वहां से हटा दिया था। बंगाली परिवार भी इनमें शामिल थे। तब से इन्हीं लोगों ने बस्ती छोड़कर थोड़ा आगे सरकारी जमीन पर अपना डेरा जमा लिया है। अब इन्हें यहां से भी हटाए जाने की तैयारी है।

बन सकते हैं समाजवादी आवास
प्रदेश सरकार की गरीबों के लिए समाजवादी आवास बनाने की योजना के तहत जमीन की तलाश की जा रही थी। अधिकारी शहर के आसपास जमीन की खोज में थे। दस्तावेज खंगाल गए तो इस जमीन का पता चला। माना जा रहा है कि इस जमीन का प्रयोग समाजवादी आवास बनाने के प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed