फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Evaluation to be completed by May 7, 1,03,594 copies left

सात मई तक मूल्यांकन पूरा कराना है, 103,593 कॉपियां बाकी

Fri, 06 May 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Evaluation to be completed by May 7, 1,03,594 copies left
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य सात मई तक कराना है। आठ मई तक कॉपियां बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, मेरठ भेजी जानी है। जिले में मूल्यांकन कार्य के लिए अभी 1,03,594 कॉपियां बची हैं। परीक्षकों के उपस्थिति दर्ज न कराने से कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से आगरा जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों को 6,54,238 कॉपियां उपलब्ध कराई गईं। अब तक 5,50,644 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। पांच मई को 67,768 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जिले से इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की 8408 कॉपियां मैनपुरी जिले में मूल्यांकन के लिए भेज दी गई हैं। अभी भी हिंदी की करीब 14,000 कॉपियां बची हैं। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट हिंदी की 3000 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के मुताबिक जिले में मूल्यांकन कार्य सात मई तक लगभग पूरा हो जाएगा। एक केंद्र पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन आठ मई तक जा सकता है।
विज्ञापन

आगरा। हाईस्कूल की कॉपियों में इस वर्ष भी रुपये निकल रहे हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों पर रुपये निकलने की खूब चर्चा है। सूत्रों के अनुसार एक केंद्र पर उपप्रधान परीक्षक के परीक्षक को कॉपी देने से पहले उसे झाड़ने के संबंध में बहस भी हो गई। परीक्षक ने कॉपी झाड़ने के संबंध में सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed