फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eunuchs create ruckus in dispute over possession of Dadi

Agra News: गद्दी पर कब्जे के विवाद में किन्नरों ने काटा हंगामा

Sun, 28 Jan 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eunuchs create ruckus in dispute over possession of Dadi
गंजडुंडवारा। तीन माह से खाली पड़ी गद्दी पर कब्जे के विवाद में किन्नरों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने किन्नरों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने जल्द ही समस्या का निदान करने का किन्नरों का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कस्बे में किन्नर समाज की गद्दी पर आसीन किन्नर चांदनी की मौत हो जाने के बाद से यह गद्दी खाली चल रही है। बताया जाता है कि बदायूं जनपद के किन्नर गंजडुंडवारा क्षेत्र में आकर नेग ले जाते हैं और खाली चल रही गद्दी पर कब्जा करना चाहते हैं। किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य पूजा किन्नर के नेतृत्व में कासगंज व एटा जनपद के किन्नर एकत्रित होकर थाने पहुंचे। किन्नरों ने थाने पर हंगामा करते हुए बाहरी जनपदों से आने वाले किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कोतवाली पुलिस ने भरोसा दिया कि जल्द ही इस समस्या का हल कराया जाएगा। पूजा किन्नर ने बताया कि गंजडुंडवारा क्षेत्र की गद्दी पर बैठी चांदनी किन्नर की मौत हो गई है। इसके बाद से यह गद्दी खाली चल रही है। इस गद्दी के लिए किन्नर का चयन एटा व कासगंज के किन्नरों को मिलकर करना है। बदायूं जनपद के किन्नर इस गद्दी पर कब्जा करना चाहते हैँ। वे नेग भी ले जाते हैं। सिढ़पुरा क्षेत्र में किन्नरों पर हमले की घटना भी हो चुकी है। कुछ फर्जी किन्नर भी इसमें शामिल हैं। पुलिस ने मामला सुलझाने के लिए 5 फरवरी तक का समय दिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र का विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों को बिठाकर मामले को सुलझाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed