{"_id":"618e9e7b4b235f205d38f5ae","slug":"etah-village-akbarpur-satha-renamed-as-jaswantgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: जसवंतगढ़ नाम से जाना जाएगा अकबरपुर साथा, मुगलों ने बदला था इस गांव का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: जसवंतगढ़ नाम से जाना जाएगा अकबरपुर साथा, मुगलों ने बदला था इस गांव का नाम
Sat, 13 Nov 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:19 AM IST
सार
एटा जनपद का गांव अकरबरपुर साथा जल्द ही जसवंतगढ़ नाम से जाना जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत समिति की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद के जलेसर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकराबाद की ग्राम पंचायत समिति की बैठक शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसमें सर्वसम्मति से पंचायत के गांव अकबरपुर साथा का नाम बदलकर जसवंतगढ़ रखे जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान नवीन प्रताप सिंह ने बताया कि गांव की आबादी करीब पांच हजार है। क्षत्रिय समाज के अलावा अन्य कोई जाति निवास नहीं करती। गांव बसाने वाले ठाकुर जसवंत सिंह के नाम पर इसका नाम जसवंतगढ़ था। जिसे मुगल शासन में बदला गया। लोगों को इस नाम से गुलामी का आभास होता है।
विज्ञापन
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में ग्राम पंचायत सचिव ध्यान पाल सिंह, शैलेंद्र पाल सिंह, डिप्टी सिंह, प्रेमवीर सिंह, रवि कुमार, विकेश कुमार, शिवेंद्र प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह, अंकित प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि गांव का नाम परिवर्तित किया जा सकता है। इसके लिए ग्राम पंचायत से पास हुआ प्रस्ताव एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय को भेजा जाएगा। डीएम की संस्तुति पर इसे राजस्व परिषद में भेजा जाएगा। वहां से अधिसूचना जारी की जा सकती है।