फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Up News: Old Man brutally Killed Crime

एटा में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, पुत्रवधू ने लिखवाया तीन के खिलाफ मुकदमा

Thu, 06 Aug 2020 12:34 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 12:34 PM IST
सार

तीन लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
Etah Up News: Old Man brutally Killed Crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक वृद्ध की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का मुकदमा पुत्रवधू ने लिखवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गोपालपुर मौजा रारपट्टी का है। बुधवार देरशाम पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला।

वृद्ध की पुत्रवधू की ओर से गांव के ही पूर्व प्रधान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
                                                       
 

मौजा रारपट्टी के मजरा गोपालपुर निवासी हीरा लाल पुत्र डालचंद्र की किसी बात को लेकर गांव के ही शीटू व कमलेश पुत्रगण मनोहर सिंह और पूर्व प्रधान सतेंद्र पुत्र जबर सिंह से बुधवार की देरशाम कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर आरोपियों ने वृद्ध को पीट दिया।

पिटाई से शरीर में अंदरूनी गंभीर चोटें आईं और जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी राधादेवी पत्नी अनार सिंह की ओर से दी गई तहरीर में तीनों पर ससुर की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह ने बताया है कि वृद्ध के शरीर पर बाहरी चोटें नहीं हैं, पंचनामा के दौरान शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले हैं। तहरीर में जो आरोप लगाए गए हैं उसके आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed