{"_id":"5aaa83374f1c1bae758b584e","slug":"etah-the-collective-cheating-was-going-on-in-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटाः इस कॉलेज में चल रही थी सामूहिक नकल, 10 कक्ष निरीक्षक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटाः इस कॉलेज में चल रही थी सामूहिक नकल, 10 कक्ष निरीक्षक हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए परीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के एटा में सामूहिक नकल करने का मामला सामने आया है। नकल की शिकायत मिलने पर एसडीएम और सीओ ने दीनबंधु दीनानाथ डिग्री कॉलेज में छापा मारा।
छापेमारी के दौरान परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते मिले। सभी की उत्तर पुस्तिकाओं में समानता मिली। इस पर दस कक्ष निरीक्षकों को हिरासत में लिया गया है।
गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर ब्रजेश कुमार सिंह एवं सीओ वरुण कुमार ने अलीगंज रोड स्थित दीनबंधु दीनानाथ महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर छापा मारा।

कक्ष निरीक्षकों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान यहां भौतिक विज्ञान का पेपर चल रहा था। अधिकारियों ने जब परीक्षार्थियों की कापियां देखीं तो अधिकांश के उत्तर एक जैसे ही नहीं थे वरन सवालों क्रम में भी समानता थी।
इतना ही नहीं, सही उत्तर लिखे बैठे परीक्षार्थी सवालों जवाब सही नहीं दे पा रहे थे। सामूहिक नकल की आशंका में केंद्र पर मौजूद दस कक्ष निरीक्षकों को कोतवाली देहात पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ जारी है।
एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिकांश कापियों में समानता मिली है। सामूहिक नकल की आशंका में केंद्र पर उपस्थित दस लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।