फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah takes 2-0 lead in Taj Friendship Series; final today.

Agra News: ताज फ्रेंडशिप सीरीज में एटा की 2-0 से बढ़त, फाइनल आज

Fri, 18 Sep 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 18 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Etah takes 2-0 lead in Taj Friendship Series; final today.
ताज फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज
आगरा। जेबी क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को ताज फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज में बालाजी क्रिकेट अकादमी एटा ने एसडीएस क्रिकेट क्लब चिरौड़ी को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 पर कब्जा कर लिया। आयोजक सतेंद्र सिंह राना ने बताया कि अंतिम मुकाबला 18 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में एटा ने 190 रन बनाए। सत्यम कुमार ने 122 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिरौड़ी की टीम 111 रन पर सिमट गई। आर्यन यादव ने चार और मोहित यादव ने तीन विकेट लेकर एटा को 79 रन से जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में चिरौड़ी की टीम 106 रन ही बना सकी। एटा ने 25.4 ओवर में सात विकेट खोकर 109 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। आर्यन चौधरी ने 48 रन की पारी खेलने के साथ दो विकेट भी लिए। नेमेंद्र और मोहित यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। एटा और कासगंज क्षेत्र की टीमें आगरा आकर मुकाबले खेल रही हैं। स्थानीय मैदान पर बाहरी टीमों की मौजूदगी से शहर में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed