फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah police busted vehicle theft gang recovered 11 bikes Eight criminals arrested

UP: एटा पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइकें बरामद; आठ बदमाश गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 12:02 PM IST
सार

एटा पुलिस ने वाहन चोर गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 11 बाइकों के साथ एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। 
 

विज्ञापन
Etah police busted vehicle theft gang recovered 11 bikes Eight criminals arrested
वाहन चोर गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास से जनपदीय एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आठ वाहन चोरों को 11 बाइक, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मेडीकल कॉलेज के पास स्थित कांशीराम काॅलोनी में सूचना पर टीम पहुंची थी। कोतवाली देहाल व एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम ने आठ वाहन चोरों को 11 बाइक, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में राजा निवासी लोहिया नगर, भूपेंद्र कुमार निवासी खेमी नगला, महेश शाक्य निवासी नगला बल्देव, नरेंद्र कश्यप निवासी लालपुर नई बस्ती, विकास निवासी पिथनपुर व अवधेश निवासी जलीलपुर सभी थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज के निवासी हैं। जबकि मोहित निवासी कांशीराम काॅलोनी और दुर्वेश निवासी रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बताया कि वाहन को चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके अलावा चेस नंबर को भी किसी तरह से खराब कर देते थे। जिसके चलते वाहन ट्रैक नहीं हो पाता है। पकड़ी गई 11 बाइकों में से तीन एटा की ही हैं, बाकी अन्य जिलों से चुराई गईं हैं। राजा के खिलाफ एटा व कासगंज जिले में नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अवधेश के खिलाफ भी तीन जिलों में मुकदमा दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की आपराधिक स्थिति खंगाली जा रही है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह की ओर से पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हॉकर भी थे वाहन चोरी में शामिल
वाहन चोरी के मामले में पकड़े गए 8 चोरों में से कोतवाली देहात के रहने वाले दोनों ही व्यक्ति चोरी की बाइक चलाते थे। मोहित व दुर्वेश एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम करते हैं। यह लोग चोरी की बाइक पर रखकर ही गैस सिलिंडर की घर-घर डिलीवरी करते थे। इनके काम को देखते हुए कोई भी इनकी बाइक पर ध्यान नहीं देता था। जिसका फायदा उठाकर यह लोग चोरी की बाइक चला रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed