फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah kasturba schoolgirls ill with food poisoning

UP: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 55 छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग, 4 की हालत बिगड़ी

Sat, 17 Mar 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क अमर उजाला एटा Updated Sat, 17 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
etah kasturba schoolgirls ill with food poisoning
छात्राओं का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा में अवागढ़ क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 55 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गईं। तबीयत बिगड़ने के बाद छात्राओं को अवागढ़ पीएचसी के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जहां से चार छात्राओं को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। 

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्राओं को रोज की तरह गुरुवार शाम को खाना दिया गया। खाने में आलू-राजमा की सब्जी, मिक्स दाल, चावल और रोटी दी गई। 
विज्ञापन


खाना खाने के बाद रात 12 बजे करीब 20 छात्राओं को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई। छात्राओं ने वार्डन से शिकायत की, तो उन्होंने सुबह दिखाने की बात कहकर छात्राओं सो जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

etah kasturba schoolgirls ill with food poisoning
बीमार छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह जब छात्राओं की तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो विद्यालय वार्डन ने छात्राओं को अवागढ़ पीएचसी पर उपचार के लिए भेजा। जहां उपचार के दौरान फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि हुई और छात्राओं को एटा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

दोपहर तक 55 छात्राओं को अवागढ़, एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर हालत में चार छात्राओं को आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उधर, छात्राओं की तबियत बिगड़ने की खबर मिलते ही प्रशासन चेता। 

डीएम अमित किशोर ने जिला अस्पताल पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। एसडीएम जलेसर विजय कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed