{"_id":"609235cb8ebc3ee9255df8a9","slug":"etah-asp-crime-rahul-kumar-dies-due-to-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना संक्रमित अपर पुलिस अधीक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना संक्रमित अपर पुलिस अधीक्षक की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Wed, 05 May 2021 11:36 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 May 2021 11:36 AM IST
सार
एएसपी राहुल कुमार बुधवार सुबह के समय आवास पर ही व्यायाम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से उन्हें घबराहट हुई और गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना से हुई एएसपी राहुल कुमार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी क्राइम) राहुल कुमार कोरोना से जंग हार गए। बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और आमजन में शोक की लहर दौड़ गई। प्रयागराज निवासी एएसपी वर्ष 2001 बैच के पीपीएस अधिकारी थे।
बताया गया है कि बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे सरकारी आवास पर राहुल कुमार की तबीयत अचानक खराब हुई। चालक, गनर और फाल्वर उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएम डॉ. विभा चहल, एसएसपी उदय शंकर सिंह खबर मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से मंत्रणा की। इसके बाद परिजनों को खबर दी। दोपहर करीब दो बजे पत्नी और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी में आईजी के पद पर तैनात भाई नीतीश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों की रजामंदी के बाद पुलिस अधिकारियों ने मालगोदाम रोड स्थित मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार किया।
चिकित्सक की सलाह: एंटी बॉडी बनने पर भी लापरवाही न बरतें, फिर संक्रमित हो सकते हैं...

Trending Videos
जुलाई 2019 में संभाला था एटा में पदभार
एएसपी क्राइम का पदभार राहुल कुमार ने नौ जुलाई 2019 को ग्रहण किया था। ईमानदार और कर्मठ अधिकारी की छवि बनाकर काम किया। उनके भाई का गृह जनपद प्रयागराज में 14 अप्रैल को कोरोना से निधन हो गया। यहां से 16 अप्रैल को एटा वापसी हुई तभी से तबीयत खराब रहने लगी। एंटीजन और आरटीपीसीआर में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन सीटी स्कैन में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और होम आइसोलेट होकर उपचार ले रहे थे।
दो बेटियों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
प्रयागराज में 24 अगस्त 1975 को चंद्रप्रकाश के घर जन्मे राहुल कुमार ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने के बाद पहली बार में ही पीपीएस की परीक्षा पास कर ली थी। दोनों बेटियां को लेकर पत्नी अपने पिता का दिल्ली इलाज कराने गईं थीं। राहुल कुमार के निधन से पूरा परिवार सदमे में है, बेटियों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी की मां अंतिम क्षणों में उनके साथ ही थीं। सुरक्षाकर्मियों ने ढांढ़स बंधाया और निधन की खबर नहीं होने दी।