फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Accident Car falls into canal five people of same family died up breaking news

Etah Car Accident: सुबह-सुबह रफ्तार का कहर, नहर में गिरी कार; एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Mon, 24 Jul 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 09:37 AM IST
सार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के मरथरा के पास काली नदी से निकलकर तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित कार पलट गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Etah Accident Car falls into canal five people of same family died up breaking news
Etah Car Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र में अमांपुर रोड पर गांव मरथरा के पास स्विफ्ट कार बेवर बैराज नहर में गिर गई। इसमें बैठे कासगंज के एक परिवार के चार सदस्यों सहित पांच की मौत हो गई। हादसे की खबर पर घर में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा थानांतर्गत गांव अंडउआ निवासी नीरज (35) विनीता (32) को रविवार रात सांस लेने में समस्या हुई। इस पर नीरज ने पड़ोसी गांव जैदर निवासी शिवम (28) को उसकी स्विफ्ट कार लेकर बुला लिया। इसमें बैठकर नीरज, विनीता सहित इनके चाचा तेजेंद्र (42) और चाची उमा (38) एटा आ रहे थे। रात करीब 10.40 पर यह लोग एटा के लिए निकले। काली नदी पुल के बाद कार बेकाबू होकर बेवर बैराज नहर में गिर गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 
एक झटके में परिवार तबाह: कहासुनी के बाद पत्नी ने फूंक दिया घर...तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, देखकर सिहर उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे परिजन ने कॉल किया तो सभी के फोन बंद मिले। इस पर तलाश शुरू की गई। सोमवार सुबह करीब पांच बजे नहर में कार गिरने की जानकारी हुई। कार के दरवाजे लॉक हो गए थे। शीशे तोड़कर दरवाजे खोले गए। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतकों के शव बाहर निकलवाए।



यह भी पढ़ेंः- 
जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

बाद में क्रेन के जरिए कार को निकलवाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। नीरज की आठ माह की एक बच्ची और तेजेंद्र के तीन बच्चे हैं। दोनों ही खेती से गुजारा करते थे। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार नहर में गिरने से हादसा हुआ है। जिसमें पांच लोगों की जान गई है।

गांव में जिसने सुना एटा दौड़ा आया

पांच लोगों की मौत की खबर पूरे गांव में सुबह 7 बजे तक फैल चुकी थी। इसके बाद जिसने भी गांव में सुना, वह एटा की ओर दौड़ा पड़ा। आधे से ज्यादा गांव पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed