फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eshan river

नहर का पानी पहुंचा तो ईशन में उठने लगी लहरें

Fri, 07 Feb 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
eshan river
07एमएनपी-38-गांव मदन में ईसन नदी में बने चेकडेम पर मौजूद जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
फोटो-38
विज्ञापन

नहर का पानी पहुंचा तो ईशन में उठने लगी हिलोरे
मधन में बने चेकडैम पर डीएम ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला प्रशासन द्वारा ईशन को जीवंत करने के लिए शुरू की गई ‘हमार बचपन-हमार नदी ईशन नदी’ मुहिम से अब ईशन में हिलोरें उठने लगी हैं। शुक्रवार को नहर का पानी ईशन नदी में मधन तक पहुंच गया। जिलाधिकारी ने यहां पहुंचकर नदी का निरीक्षण किया।
जिले की सीमा में ईशन नदी की सफाई के बाद शुक्रवार को ईशन नदी में नहर का पानी घिरोर के गांव मधन तक पहुंच गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मधन में ईशन नदी में बने चेकडैम पर पहुंचे। यहां न केवल उन्होंने नदी की सफाई का कार्य देखा बल्कि उन्होंने पानी में उतरकर ईशन नदी के पानी की शुद्धता परखी।
विज्ञापन

वहीं उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडेय के साथ जिलाधिकारी ने शाम को देवी मंदिर के पीछे बने पुल, कुरावली रोड से बांयी ओर बने चेकडेम, पीपराघाट के समीप बने पुल पर पहुंचकर सफाई का जायजा लिया। अभी इन स्थानों पर सफाई होना बाकी है। प्रधान प्रतिनिधि मधन देवेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed