फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   environment

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाले हर विभाग को देनी होगी प्रस्तुति 15-08-54

Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
environment
कासगंज। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर काम के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की शासन स्तर पर सराहना हुई। अब जिला प्रशासन जिले के सभी विभागों की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए काम के आकलन में जुट गया है। हर विभाग को अपने-अपने काम की प्रस्तुति देनी होगी। सूचनाएं संकलन और प्रस्तुति के आकलन के लिए डीएम ने स्वयं की निगरानी में सीडीओ और डीएफओ की टीम बना दी है।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत जिला प्रशासन ने बूढ़ी गंगा को जान देने का प्रयास किया। इसके अलाव पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिलेभर में हरियाली लहलहाने को मुहिम छेड़ी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी 23 विभागों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी। पूरे साल पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए काम का अब आकलन हो रहा है।
विज्ञापन

क्योंकि भारत सरकार ने कासगंज प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है। यदि प्रशासन की प्रस्तुति बेहतर रही तो प्रधानमंत्री अवॉर्ड मिलने की संभावना है। इसलिए प्रशासन अब सभी विभागों से कराए गए कामों का आकलन कर रहा है। डीएम सीपी सिंह स्वयं सभी विभागों के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही आकलन के लिए सीडीओ तेज प्रताप मिश्र और डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ को लगाया है। बेहतर प्रस्तुति देने वाले विभागों को प्रशासन प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाई गई थी योजना
सोरों पालिका और जिले के गंगा किनारे की सभी 36 ग्राम पंचायतों में पॉलिथीन बैंक बनवाए गए थे। विशेष सफाई अभियान चलवाया गया था। सभी 23 विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं थीं। किसानों को निशुल्क पौधे स्वयं के खेतों में रोपने के लिए दिए गए थे। इसके अलावा वनों की स्थापना की गई थी।

- पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष भर किए गए कामों की प्रगति सभी विभागों से मांगी है। बेहतर प्रस्तुति देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएफओ कार्यालय में सभी विभागों द्वारा किए गए कामों की प्रगति संकलित हो रही है। तेज प्रताप मिश्र, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed