फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entry will be given in police recruitment examination two hours in advance

Agra News: दो घंटे पहले से पुलिस भर्ती परीक्षा में दिया जाएगा प्रवेश

Fri, 23 Aug 2024 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Entry will be given in police recruitment examination two hours in advance
मैनपुरी। आज से जिले के 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से दो घंट पहले से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी का कार्य स्वयं पुलिसकर्मी करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होनी है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में शाम तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुबह की पाली में आठ बजे से प्रवेश दिया जाएगा और 9:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से प्रवेश दिया जाएगा और 2:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश द्वारा पर ही चार चरणों में परीक्षार्थियों की जांच होगी। सबसे पहले तलाशी ली जाएगी। इसके बाद आधार कार्ड की जांच होगी। आधार स्कैनिंग के साथ चेहरा और आंखों की स्कैनिंग भी होगी। परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र भी स्कैनिंग की जाएगी। बिना पहचान पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन






इन केंद्रों पर होनी है परीक्षा
श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी, डीएवी इंटर कॉलेज मैनपुरी, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय करहल रोड मैनपुरी, श्री चित्रगुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैनपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय पॉलिटेक्निक मैनपुरी, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज मैनपुरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी और श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





होटल कराए गए खाली

पुलिस भर्ती परीक्षा में जिला प्रशासन किसी प्रकार की चूक नहीं छोड़ना चाहता। सोल्वर गैंक को रोकने के लिए शहर के सभी होटलों को खाली करा दिया गया है। पुलिस ने होटल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि यदि एक भी होटल पर कोई व्यक्ति ठहरा तो संचालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी। पुलिस की इस कार्रवाई से बाहर से आए परीक्षार्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।





पुलिस अपने सीसीटीवी से भी करेगी निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर लगे वॉयज रिकाॅर्डर सीसीटीवी के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर पुलिस विभाग की ओर से भी एक-एक कैमरा लगया गया है। इसकी ऑनलाइन निगरानी पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय से की जाएगी।

एयरपोर्ट की तरह सख्त होगी परीक्षा केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया
मैनपुरी।

जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार परीक्षा केंद्रों पर एयरपोर्ट की तरह सख्त चेकिंग प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। इस बार चेकिंग से लेकर निगरानी तक की सभी व्यवस्थाएं सरकारी कर्मी ही संभालेंगे। परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास को सौंपी है।
आज हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल या पेपर लीक को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इस बार परीक्षा केंद्र के संचालन से लेकर चेकिंग आदि की व्यवस्थाएं सरकारी कर्मचारी देखेंगे। किसी भी बाहरी कार्यदायी संस्था को पुलिस भर्ती परीक्षा से दूर रखा गया है। यहां 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र सरकारी हैं। केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एयरपोर्ट जैसी सुरक्षा जांच से होकर गुजरना होगा।
एएसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी कोई अनावश्यक वस्तु अंदर नहीं ले जा सकेगा। आधार कार्ड, एक पेन और प्रवेश पत्र ले जाने की ही अनुमति होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक लॉक रूम बनाया गया है। इसमें परीक्षार्थी मोबाइल फोन आदि सामान जमा कर सकेगा। परीक्षा के बाद उसे वापस मिल जाएगा। वहीं केंद्र के आसापास संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्ति से पूछताछ और तलाशी ली जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इस बार सभी 13 परीक्षा केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर के 10 किमी के दायरे में बनाए गए हैं।



बंद रहेंगे साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें
शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा से पूर्व बृहस्पतिवार को एएसपी राहुल मिठास ने परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित साइबर कैफे, फोटो स्टेट की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी के संचालकों से स्पष्ट बताया कि यदि उनके माध्यम से कोई भी गलत गतिविधि हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट, साइबर कैफे बंद रहेंगे। एएसपी ने परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।



बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा जाल
पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। कोई संदिग्ध परीक्षा केंद्र के आसपास सक्रिय न रहे। इन सभी को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर सादा वर्दी में पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी। अपने आप को साॅल्वर बताने वाले, लीक पेपर देने की बात कहने वाले लोगों पर नजर रखेगी।



पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 15 बसें की गईं रिजर्व
मैनपुरी। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 15 बसें रिजर्व की हैंं। यह बसें सुबह चार बजे बस स्टैंड पर मौजूद रहेंगीं। जिस मार्ग के लिए अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होगी। उसी मार्ग पर तत्काल बस को भेजा जाएगा। बस संचालन प्रभारी सुबह चार बजे से बस स्टैंड पर मौजूद रहेंगे।
शासन के निर्देश के बाद रोडवेज ने पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की है। आरएम इटावा के निर्देश के बाद एआरएम ने मैनपुरी डिपो की अच्छी हालत वाली 15 बसों को रिजर्व किया है। बृहस्पतिवार को वर्कशाप में रिजर्व बसों की फिटनेस चेक की गई।
एआरएम संजीव कुमार ने बस संचालन प्रभारी अनुज दुबे के साथ बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया। हिदायत दी कि पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बसों के लिए परेशान न होना पड़े। जिस मार्ग के लिए अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा हो उस मार्ग पर तत्काल बस को रवाना कर दिया जाए।




शासन के निर्देश के बाद 15 बसों को रिजर्व किया गया है। शुक्रवार को सुबह चार बजे बसें बस स्टैंड पर उपलब्ध होंगीं। स्टाफ भी समय से पहुंचेगा। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर अन्य मार्ग से बसें हटाकर अभ्यर्थियों के लिए भेजी जाएंगीं। - संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed