फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entry to Shri Krishna Janmabhoomi will be available from Gate three exit will be from Gate one

Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्मभूमि में गेट 3 से मिलेगा प्रवेश, एक से होगी निकासी; ये रहेंगी व्यवस्थाएं

Mon, 26 Aug 2024 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 08:07 AM IST
सार

जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश द्वार के सामने बैरिकेडिंग लगाई गईं हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में गेट 3 से प्रवेश मिलेगा, वहीं, एक से निकासी होगी।
 

विज्ञापन
Entry to Shri Krishna Janmabhoomi will be available from Gate three exit will be from Gate one
Janmashtami 2024: रोशनी में जगमगाता श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश-विदेश से आ रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि में प्रवेश एवं निकास के लिए दो द्वार निर्धारित किए हैं। प्रवेश द्वार के सामने बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन


संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मस्थान में प्रवेश गोविंद नगर द्वार तीन से करेंगे, जबकि निकास जन्मस्थान के मुख्य द्वार एक से होगा। गोविंद नगर से मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। प्रवेश मार्ग पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को समय-समय पर निर्देश दिए जाएंगे। कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। श्रीकृष्ण जन्म भूमि के सभी संपर्क मार्गों पर जूता घर और सामान घर बनाए गए हैं।
विज्ञापन




 

मंदिर में इन वस्तुओं के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का सामान ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जन्मभूमि में मोबाइल, कैमरा, रिमोट की रिंग, थैला, माचिस, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू,चाकू, ब्लेड आदि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने साथ मंदिर में प्रवेश करते समय ले जाने पर रोक है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने इसके लिए जन्मभूमि के सभी संपर्क मार्गों पर सामान घर बनाए हैं। यहां श्रद्धालु सामान जमाकर कूपन प्राप्त कर सकते हैं। मंदिर से निकलने क बाद सामानघर में कूपन देकर अपना सामान वापस प्राप्त कर सकते हैं।

 

इन तीन स्थानों पर बनाए सामान व जूताघर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान द्वारा तीन स्थानों पर अतिरिक्त सामान घर व जूताघर बनाए हैं। सामान घर गोविंद नगर थाने के सामने पार्किंग में, श्री गोविंदम श्रीगर्तेश्वर मंदिर के निकट एवं गर्तेश्वर मंदिर के सामने राधापार्क में बनाए गए हैं। प्रत्येक सामान घर, जूताघर के साथ आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाए गए हैं।

 
विज्ञापन

जन्मस्थान के गेट एक के पास वाहन पार्किंग में बना खोया-पाया केंद्र
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछुड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए जन्मस्थान के गेट 1 के पास वाहन पार्किंग परिसर में खोया-पाया केंद्र बनाया गया। खोया-पाया केंद्र से मंदिर के चारों ओर लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed