{"_id":"548e0853b8182a1886dcdb0c5463ef3a","slug":"entry-in-smart-city-will-be-smart-toll-plaza-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में स्मार्ट टोल प्लाजा से होगी एंट्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में स्मार्ट टोल प्लाजा से होगी एंट्री
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 31 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला टोल पर निकट भविष्य में वाहनों की कतार नहीं लगा करेगी। स्मार्ट सिटी (आगरा) में प्रवेश के लिए लोगों जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। केंद्र सरकार की पहल पर टूंडला टोल प्लाजा को हाईटेक किया जा रहा है। इसके तहत टोल प्लाजा के दायरे में आते ही वाहनों के लिए बूम (बैरियर) स्वत: ही खुल जाएंगे। ऐसे में पर्ची कटवाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपके स्मार्ट कार्ड से टोल टैक्स कट जाएगा।
बता दें कि नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल प्लाजा पर हमेशा के लिए जाम की समस्या खत्म करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है। टूंडला टोल प्लाजा पर भी इस सिस्टम को लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें लगभग तीन महीने का समय लगेगा। टूंडला से फीरोजाबाद की तरफ यह स्मार्ट टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। इसे 14 लेन के साथ-साथ हाईटेक बनाया जाएगा। इसमें से दो लेन ईटीसी सिस्टम से कनेक्ट होंगी। इस लेन में टोल टैक्स जमा करने के लिए बूथ पर पर्ची बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ऐसे काम करेगा ईटीसी सिस्टम
ईटीसी सिस्टम का लाभ लेने के लिए वाहनचालकों को स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। बताया जा रहा है कि स्मार्ट कार्ड की शुरुआती चार्ज 250 रुपये होगा। इसके बदले वाहन चालकों को एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दी जाएगी, जो वाहन के फ्रंट शीशे पर लगेगी। यह वाहन ईटीसी सिस्टम वाली लेन में आएंगे। इस लेन के कलेक्शन विंडो और लेन के बूम पर सेंसर लगे होंगे, जो डिवाइस को रीड करेेंगे। वाहन के प्रकार के हिसाब से अपने आप ही टोल टैक्स कट जाएगा। यह स्मार्ट कार्ड एनएचएआई के किसी भी टोल प्लाजा पर मान्य होगा। इस कार्ड को रिचार्ज कराने के लिए कुछ बैंकों से अनुबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
लंबी दूरी वाले वाहनों में कारगर होगा स्मार्ट कार्ड
टूंडला टोल प्लाजा पर हर वक्त जाम के हालात रहते हैं। यह स्थित लंबी दूरी वाहनों जैसे ट्रक, रोडवेज बसें और टैक्सियों से ज्यादा बनती है। ऐसे में जाम से मुक्ति के लिए टूंडला प्लाजा पर दोहरी कवायद की जा रही है। 14 लेन में से दो ईटीसी लेन होंगी। बाकी से आसपास के वाहन गुजरते रहेंगे। वहीं लंबी दूरी वाहनों के लिए स्मार्ट कार्ड जरूरी कर दिया जाएगा। इससे यह वाहन बिना रुके ही टोल प्लाजा से निकल जाएंगे।
टूंडला स्थित टोल प्लाजा हाईटेक होगा। यहां ईटीसी सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे जाम की समस्या से तो मुक्ति मिलेगी ही, ईंधन की भी बचत होगी।
- एसबी सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई