फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entrance Examinations Of Veterinary University Postponed Due To Corona Virus

यूपीः कोरोना वायरस के चलते वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षाएं कीं स्थगित

Tue, 28 Jul 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Jul 2020 12:13 AM IST
सार

  • मुख्य प्रवेश परीक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
  • कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण लिया निर्णय

विज्ञापन
Entrance Examinations Of Veterinary University Postponed Due To Corona Virus
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी

विस्तार

उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा (वेटरनेरी) द्वारा आयोजित प्री वेटरनेरी टेस्ट की दो अगस्त एवं 20 अगस्त को होने वाली मुख्य प्रवेश परीक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं। यह निर्णय कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण लिया गया है।
विज्ञापन


विदित रहे कि अभी तक नीट एवं जेईई जैसी प्रवेश परीक्षाएं कराने वाली एजेंसी भी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित नहीं कर सकीं हैं। बीवीएससी एंड एएच के प्रथम वर्ष में प्रवेश को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली प्री वेटरनेरी टेस्ट दो अगस्त को आयोजित होना था। इसी परीक्षा में अर्ह परीक्षार्थियों को 20 अगस्त को मथुरा में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में बैठना था।
विज्ञापन


लेकिन कोविड-19 के बढ़ने कदमों ने विश्वविद्यालय द्वारा इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, बनारस एवं मेजबान मथुरा में आयोजित होने वाली पीवीटी की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। कुलसचिव प्रो. पीके शुक्ला द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई तथा बताया गया कि अग्रिम सूचना तक यह परीक्षा स्थगित की गई है। अगली तिथि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed